फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर के तेजवीर सैनी की हत्या में आज आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर कसबे के तेजपाल सैनी की हत्या के मामले में सजा के प्रश्न पर मंगलवार को सुनवाई होगी। मृतक के भाई सुखपाल पर दोष सिद्ध हो चुका है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

वादी सोनू सैनी ने 22 अप्रैल 2023 को शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि सुखपाल और अन्य सह-आरोपी जबरन खेत से गन्ने की ट्रॉली निकाल रहे थे। वादी के पिता तेजवीर सैनी ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने तेजवीर के साथ मारपीट की।
मुख्य आरोपी सुखपाल ने तेजवीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल तेजवीर को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई थी। अदालत ने 12 अगस्त को आरोपी सुखपाल पर दोष सिद्ध किया था। मंगलवार को इस प्रकरण में सजा के प्रश्न पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें