फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धरने पर बैठे रहे वेंडर, नहीं ली पालिका ने सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
-अवकाश होने के कारण पालिका की ओर से भी कोई अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मुजफ्फरनगर। टाउन हाॅल रोड पर चाट बाजार लगवाने की मांग करते हुए वेंडरों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अवकाश होने के कारण पालिका की ओर से भी कोई अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचा।

नगर पालिका कार्यालय के गेट नंबर दो के समीप दोनों ओर कई वर्ष से चाट बाजार चल रहा था। पिछले साल पालिका ने चाट बाजार में ठीये लगाने वालों से तहबाजारी वसूली के लिए 27.55 लाख रुपये में ठेका छोड़ा था। इस बार उक्त स्थान का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कहते हुए पालिका ने वसूली ठेका छोड़ने से इंकार कर दिया था। चाट बाजार में ठीये लगाने वालों को नोटिस जारी कर वहां से हटने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठीये लगाकर रोजी-रोटी कमाते रहे 50 से अधिक वेंडर्स विरोध कर रहे हैं। धरना दे रहे रवि कुमार ने बताया कि जायज मांगों के लिए उनका अहिंसात्मक आंदोलन जारी है। फिलहाल धरना दिया जा रहा है। आवश्यकता पड़ी तो सभी वेंडर भूख हड़ताल भी करेंगे। बताया कि शुक्रवार को भी पालिका अधिकारियों की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया। इस मौके पर मुस्तफा, पंकज, जावेद, श्रीचंद, सुलखान, अमन, सुलेमान, देवेन्द्र, राजेन्द्र और पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें