फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाली हाथ लौटी बुलेट के पीछे दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर पेपर मिलों में भूसे का रोजाना लगभग 75 लाख रुपये का कारोबार होता है। ठेकेदार सुबह से ही पेपर मिल पर पहुंच जाते हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। उधर, बदमाशों की तलाश में पुलिस ने बुलेट पर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पेपर मिलों में रोजाना मुजफ्फरनगर जनपद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों व हरियाणा तक से किसान व व्यापारी भूसा लेकर आते हैं। इन लोगों से पेपर मिलों के बाहर बैठे ठेकेदार इस भूसे को खरीद लेते हैं।
विज्ञापन

भूसा ठेकेदार प्रवीण बताते हैं कि पेपर मिलों में रोजाना साठ से ज्यादा ट्रॉले भूसे से लदे हुए पहुंचते है। एक ट्रॉले की कीमत एक लाख तीस हजार तक होती है। यहां रोजाना 75 लाख रुपये तक का कारोबार होता है। वह भी ठेकेदारी के काम में अपने साले के बेटे उज्ज्वल के साथ काफी समय से इस कारोबार से जुड़े हैं।

भोपा रोड पर रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है और यह जानते हुए भी यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात नहीं रहती। घटना या दुर्घटना होने के बाद ही नई मंडी पुलिस जागती है। नई मंडी कोतवाली की पुलिस चौकी भी कई किलोमीटर दूर है। यहां रोजाना सुबह के समय जाम भी लगा रहता है, उसे खुलवाने के लिए भी पुलिस यदा कदा ही पहुंचती है।

भूसा ठेकेदार से लूट होने के बाद पुलिस ने बुलेट बाइक सवार अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद भी अपराधियों को तलाशा नहीं जा सका।


जागी पुलिस, लूट के एक साल के अपराध तलाशने शुरू

नई मंडी कोतवाली पुलिस लूट होने के बाद जागी है। पुलिस ने इस तरह लूट की घटनाओं व उन्हें अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की है। पिछले एक साल मेंं लूट करने वाले अपराधियों की कुंडली तलाशनी शुरू कर दी है।


सुबह के समय पचास हजार बांट चुका था ठेकेदार

भूसा ठेकेदार प्रवीण ने बताया कि वह और उज्ज्वल साढ़े 11 लाख रुपये लेकर आए थे। पचास हजार रुपये उन्होंने सुबह बांट दिए थे। 11 लाख रुपये बैग में रखे थे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




भूसा ठेकेदारों में बनी दहशत

भोपा रोड पर पेपर मिलों में एक नहीं, कई भूसा ठेकेदार हैं, जो सुबह के समय पहुंच कर कारोबार शुरू कर देते हैं। शुक्रवार सुबह 11 लाख रुपये की लूट होने के बाद से उनमें दहशत बनी है। सभी अपनी व अपनी रकम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें