फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती पर सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है। महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी दो अक्तूबर को गांधी जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बडे़ कक्ष या हॉल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रात: आठ बजे महात्मा गांधी के एक बडे़ चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाए। इसके बाद गांधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देशसेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें