फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का सबब बने काली नदी पुल के गहरे गड़ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों का सबब बने काली नदी पुल के गड्ढे
विज्ञापन

रतनपुरी। काली नदी के पुल के दोनों छोर पर हो गए खतरनाक गड्ढे हादसों का सबब बने हुए हैं। यहां पर किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण रतनपुरी के काली नदी के पुल के दोनों किनारे पर गड्ढे बन गए हैं। तेज बारिश में पानी के बहाव के कारण मिट्टी के कटान से पुल के दोनों किनारों पर ये खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। पुल के दोनों ओर ये गड्ढे ऐसी जगह पर हैं कि कभी भी कोई वाहन इनमें गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। जानमाल के नुकसान की प्रबल आशंका हमेशा बनी है। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। विभाग के कर्मचारी इस ओर से अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। शायद विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की इस प्रकार की लापरवाही कभी भी किसी की जान जोखिम में डाल सकती है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र सोम, संदीप सोम, सुभाषचंद, जितेंद्र सिंह, रविकांत सोम, जयवीर, नरेंद्र सिंह, नरेश जैन, सगीर अहमद आदि ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुल के पास बने इन खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें