फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं. प्रदर्शन किया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मोरना के मेन बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को मांग ? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दवा विक्रेता हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं. प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मुख्य बाजार में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने हत्या के विरोध में दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी इसे खौफ फैलाने के लिए की गई हत्या करार देते हुए एडीजी से पुलिस की कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायत की।
कस्बे के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार देर रात दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खौफ फैलाने के लिए हत्यारोपियों ने मेन बाजार में भी हवाई फायरिंग की थी। दवा विक्रेता के भाई ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने तीनों आरोपियों को चिह्नित कर लेने का दावा कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की बात कही थी। इसके बावजूद 48 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसे लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी कस्बे के बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी शनिवार को दवा विक्रेता के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस को आड़े हाथों लिया। डॉ बालियान ने हत्या को सीधे तौर पर खौफ फैलाने के लिए की गई हत्या करार देते हुए पुलिस निष्क्रियता को इसके लिए जवाबदेह बताया। इस बाबत केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान ने एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल से बात कर पुलिस कार्यप्रणाली की शिकायत भी की। उन्होंने सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी व इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मेन बाजार में 24 घंटे पुलिस पिकेट बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

25 हजार का इनामी पुलिस गिरफ्त से दूर
मोरना। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या में जिन तीन युवकों को चिह्नित करने का दावा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा किया जा रहा है, उनका हाल ही में मेरठ के कपसाढ़ में कुलदीप नामक युवक की हत्या में भी नाम सामने आया था। इनमें से एक पर मेरठ पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पिछले तीन दिन से उक्त बदमाशों की लोकेशन मोरना क्षेत्र में आ रही थी, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भोपा थानाध्यक्ष को कॉल कर उनकी धरपकड़ के लिए मेरठ पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए, लेकिन थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। नतीजतन बेकसूर दवा विक्रेता उक्त हत्यारों की गोलियों की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि अनुज की हत्या में पुलिस पूरी तरह फेल रही है। तीन दिन पूर्व उन्होंने खुद भोपा इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर फोन कर बदमाशों की धरपकड़ में दौराला पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा, लेकिन कुछ नहीं किया गया।

मुजफ्फरनगर : मोरना में अनुज हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को ?- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर : मृतक अनुज के परिवार को सांत्वना देते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर : मोरना में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालिया?- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर : मोरना में अनुज हत्याकांड के बाद गमजदा मृतक की पत्नी अंजीता, बेटी कशिश और रिया।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरननगर : मोरना में पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे संत महात्मा और भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर : मोरना में दवा विक्रेता अनुज हत्याकांड को लेकर भोपा थाना प्रभारी से बातचीत करते ग्रा?- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें