फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा 21 सितंबर को सभी तहसीलों पर करेंगी धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर वार्ता करते पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा 21 सितंबर को सभी तहसीलों पर करेगी धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संसद में पारित कराए सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध की पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। 21 सितंबर को कार्यकर्ता सभी तहसीलों पर धरना देकर विरोध में ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में कृषि विधेयकों की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना जैसी महामारी में सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के लिए किसान और कृषि कारोबार करने वाले व्यापारियों को बर्बाद करने के विधेयक लाकर संसद में पारित करा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता को अपनी गलत नीतियों से परेशानी के अलावा कुछ नहीं दिया हैं। कोरोना के कारण देश में सिर उठा रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने का प्रबंध और चिंतन करने बजाय सरकार भारी विरोध और लोगों में गुस्से के बाद भी सरकार का कृषि विधेयकों को लाना उसकी पूंजीपतियों की चिंता को दर्शाता है। किसान हितों की दुहाई देने वाली सरकार लाठियां बजवाकर उनका दमन कर रही है। मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के साथ बेरोजगार नौजवानों के रोजगार के प्रबंध की सरकार को चिंता नहीं है। किसान हितों की दुहाई देने वाली सरकार लाठी के दम पर उनका दमन कर रही है। समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर 21 सितंबर को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर ज्ञापन देगी। सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अनेक युवाओं को संगठन में शामिल कर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक अनिल कुमार, साजिद हसन, फिरोज अंसारी, लियाकत अली, गौरव जैन, शलभ गुप्ता, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें