फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे की पटरी टूटी, 120 बीघा फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरौली। बेहड़ा सादात-जौली मार्ग पर रजबहे की पटरी टूटने से करीब 120 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। इस घटना से भिंडी, गेहूं और गन्ने सहित कई किसानों की फसलें डूब गईं। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर साल रजबहे की पटरी टूटने से ऐसी ही स्थिति बनती है। तिस्सा, तेवड़ा और खोकनी गांव के किसान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। किसान कई साल से रजबहे की दीवारें पक्की बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसान इरशाद ने बताया कि विभाग को पटरी कमजोर होने की जानकारी पहले ही दे दी जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। किसान खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनकी जमीन में पानी भरने से भूसा भी बह गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि रजबहे की दीवारें मजबूत और पक्की बना दी जाएं, तो हर साल होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें