हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा की निगरानी प्रशासन की तीसरी आंख करेंगी। शहर में कांवड़ यात्रा को कवरेज करने के लिए 52 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार देर शाम को डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने शिवचौक पर कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि शहर में कांवड़ यात्रा केे दौरान 24 घंटे बिजली रहेगी।
कांवड़ कंट्रोल रूम के शुभारंभ मौके पर डीएम डीके सिंह कहा कि इसी कंट्रोल रूम में खोया-पाया, केंन्द्र भी बनाया गया है। जिससे कांवड़ियों के बिछडने पर इस कंट्रोल रूम मे सम्पर्क कर बिछड़े हुए कांविड़यों की सहायता की जाएगी। डीएम ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शिव चौक सहित 20 जगह व शहर में विभिन्न स्थानों पर 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि 24 घंटे काम करेंगे।
पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरे यथावत अन्य स्थानों पर नजर रखेंगे तथा पुलिस की नजर हर कैमरे पर रहेेगी। उन्होंने कहा कि इस कंट्रोल रूम पर संबधित अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। डीएम ने ईओ को कांवड़ के दिनों में शहर में सफाई और पेयजल व्यवस्था अच्छी रखने के निर्देश दिए। कांवड़ियों के मार्ग दर्शन के लिए शहर में प्रमुख स्थानों रूट की जानकारी के लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसपी यातायात विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ईओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।