फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से हुई मई की शुरूआत, 42.9 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
साोमवार को भीषण गर्मी के बीच सूना पड़ा मुजफ्फरनगर का शिव चौक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी में अब तक का सबसे ज्यादा पारा सोमवार को रहा। पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी का असर शहर में आम जनमानस में भी देखने को मिला। दोपहर में तेज गर्मी के कारण बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर सूनापन दिखाई दिया।

बाजारों में लोग सुबह और शाम को ही दिखाई दे रहे हैं। बढ़ती गर्मी में पेय पदार्थों में मिलावट के चलते फूड प्वायजनिंग का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। तीन दुकानों से मैंगो शेक का नमूना लिया गया, जिसमें कलर मिलाने की आशंका जताई गई है। इसी के साथ जूस के पांच दुुकानदारों को सफाई नहीं रखने पर नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन


नगर में डीओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। अहिल्याबाई चौक पर गुडलक जूस पर छापा मारकर मैंगोशेक में कलर की शिकायत पाने पर नमूना लिया गया। रोडवेज की कैंटीन नंबर दो पर मैंगोशेक का सैंपल भरा। प्रकाश चौक पर एवन जूस सेंटर से भी मैंगोशेक का सैंपल लिया गया। तीनों नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों स्थानों पर मैंगोशेक में कलर की मिलावट पाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांच दुुकानों में सही तरीके से सफाई नहीं मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया है। खाद्य विभाग का यह प्रयास है कि गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों में मिलावट से लोग बीमार न हों। मिलावट को रोका जाए। टीम में मोहित कुमार, विकास कुमार, प्रेमचंद, अमीत कुुमार, राकेश कुमार शामिल रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें