फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने का विरोध, ईओ का घेराव कर काम रुकवाया 

Tue, 03 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कूड़ाघर बनाए जाने के विरोध में ईओ का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी कालोनी से भोपा रोड के लिंक रोड पर प्रस्तावित डलाव घर (कूड़ाघर) का स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध किया। हंगामा कर कार्य रुकवा दिया। इस दौरान नगर पालिका के ईओ से नागरिकों की जमकर नोकझोंक हुई। फिलहाल विरोध के चलते कूड़ा घर का निर्माण रोक दिया गया है। नागरिकों ने नगर पालिका चेयरमैन को ज्ञापन भेज कर कूडा घर का विरोध किया है।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से लिंक रोड पर पालीवाल बाग के पास डलाव घर बनाना प्रस्तावित है। सोमवार सुबह पालिका कर्मचारी यहां कूड़ा घर बनाने के लिए पहुंच गए। जिसकी जानकारी मिलने पर पालीवाल बाग के आसपास के निवासी और आदर्श कालोनी वाले आ गए। जमकर विरोध करते हुए कूड़ाघर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। खबर मिलने पर पालिका के ईओ अजीत सिंह भी आ गए।

जिनका नागरिकों ने घेराव किया। इसी बीच सूचना पर सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी और सरवट ग्राम प्रधान पति जयभगवान शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने नागरिकों का समर्थन किया। कूड़ा घर को लेकर नागरिकों ने हंगामा किया। ईओ के साथ भी नोकझोंक हुई। नागरिकों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यहां कूड़ाघर बनने से गंदगी होगी और बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ेेगी, इसलिए यहां कूड़ाघर नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने पालिका चेयरमैन, डीएम, शहर विधायक को भी ज्ञापन भेजा, जिसमें यहां के बजाए अन्य स्थान पर बस्ती से बाहर कूड़ाघर बनाने की मांग की। विरोध के चलते कर्मचारी लौट आए। हंगामा करने वालों में सुखबीर सिंह, पवन सिंह, प्रकाशी, मनोज, वासुदेव, गीता, रकम सिंह, कौशल्या शर्मा, उमेश, नवीन त्यागी, विशाल आदि शामिल रहे। उधर, ईओ का कहना है कि यह जमीन नगर पालिका की है  और यहां पर डलाव घर बनना प्रस्तावित है। आदर्श कालोनी इलाका नगर पालिका क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें