नगर में शीतलहर में गंतव्य को जाते वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
3.2 पर पहुंचा तापमान, ठिठुरन बढ़ी
मुजफ्फरनगर। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। दिन भर सूरज के नहीं निकलने से जीवन बेहाल हो गया। ठंड का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
सोमवार को दिन भर आकाश में काले बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते दिन में भी ठिठुरन बनी रही। आम आदमी सर्दी के चलते पूरी तरह प्रभावित रहा। दिन में सूरज नहीं निकलने से जीवन बेहाल हो गया है। बीते दस दिनों से जिले में यही हालात है। सर्दी का आलम यह है कि न्यूनतम तापमान यहां 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी के चलते सुबह के समय रोजमर्रा की जिंदगी देर से शुरू हो पा रही है। अत्यधिक ठंड के चलते बाजार देर से खुल रहे है और शाम को जल्दी ही बंद हो रहे हैं। अधिकतम तापमान भी 13.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में भी लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत रिकार्ड की गई। सर्दी इतनी अधिक रही कि दुकानदारों को भी मजबूरी अलाव का सहारा लेना पड़ा।