मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रूक-रूककर 33 मिमी बरसात हुई। दिन के तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट रही। शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश को गेंहू के लिए सोना माना जा रहा है। प्रशासन ने कक्षा 12 तक के स्कूलों का शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। कभी तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार का तापमान 22.8 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा था, जबकि बृहस्पतिवार रात का तापमान 11.2 डिग्री रहा। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि कक्षा 12 तक के स्कूलों का शनिवार को अवकाश रहेगा।ज