किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की
खतौली। रेलवे स्टेशन पर किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बावजूद भी ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी घायल हो गई। हालांकि जीआरपी की ओर से इस संबंध में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव रसूलपुर निवासी वर्षीय किशोरी अपने गांव से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान सहारनपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन के आगे किशोरी आत्महत्या करने के मकसद से कूद गई। चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और ट्रेन को रोक दिया। फिर भी ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई थी। जीआरपी ने घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।