फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिकायत की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
फोटो कैप्शन  शाहपुर में कब्रिस्तान की भूमि का मौका मुआयना करते अधिकारी । - फोटो : akhnoor
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में मुजफ्फरनगर व बसी रोड पर रखे खोखो के अवैध बताए जाने की शिकायत पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार व एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती ने मौका मुआयना किया। नगर पंचायत कर्मियों को पत्रावली लेकर बुढ़ाना तहसील बुलाया।
विज्ञापन

इन खोखो का किराया नगर पंचायत वसूलती है। कुछ सिकमी किराएदार बताए गए हैं। शिकायतकर्ता ने शासन को पत्र भेज कर इन खोखों को अवैध बताते हुए वक्फ संपत्ति पर कब्जे की बात कही थी। शासन के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार, लेखपाल व नगर पंचायत के कर्मचारी मुजफ्फरनगर रोड व बसी रोड पर पहुंचे जहां उन्हें खोको की संख्या 135 मिली। अधिकारियों ने खोकों के साथ-साथ कब्रिस्तान की भूमिका भी मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें