फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चुनाव में जाने से बिगड़ी व्यवस्था, सुधार को दो-दो चक्कर बढ़ाएं

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में लगी रोडवेज बसों के कारण रोडवेज बस स्टैड पर दिखी कम बसे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के रोडवेज विभाग की 98 बसें चुनाव ड्यूटी में रवाना होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यात्री अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए रोडवेज अड्डे पर पहुंच रहे है, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ता है। क्योंकि बस अड्डे पर काफी देर बाद उन्हें बस मिलती है, जो चंद मिनट में भर जाती है। वैसे व्यवस्था संभालने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने सभी बसों के दो चक्कर बढ़ाए है। बावजूद इसके व्यवस्था पटरी पर लौट नहीं पा रही।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जनपद के रोडवेज विभाग की 68 बसों को पहले चरण के मतदान में भेजा गया था। जिससे व्यवस्था बिगड़ गई थी। दूसरे चरण में 30 बसें और भेजी गई। तो व्यवस्था बेपटरी हो गई। जो लोग रोडवेज बसों में दूरस्थ स्थानों पर जाना चाहते थे, उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि मुजफ्फरनगर से आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि स्थानों पर जाने वाली बसे इक्का दुक्का थी, जो समय पर नही मिल पाती थी। अब तो ड्यूूटी में 98 बसें जाने के कारण हालात और भी बिगड़ गए है। जिस कारण अधिकांश समय रोडवेज बस अड्डा खाली और यात्री परेशान दिखाई देते है। शुक्रवार को भी यहीं हालात रहे।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने लिया व्यवस्था का जायजा
विधानसभा चुनाव में बसों के जाने के कारण यात्रियों को असुविधा ना हो, इसके मद्देनजर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण यात्रियों को दिक्कतों को परखा। उन्होंने मौजूदा बसों के दो दो चक्कर बढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही बसों का डीजल औसत सही करने को कहा। इसके लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर को डीजल पंप का प्रभारी बनाया। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि मुजफ्फरनगर परिवहन में 186 बसे हैं जिसमें से 98 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हुई है।
विज्ञापन

ये रूट प्रभावित-
दिल्ली से ऋषिकेश
मुजफ्फरनगर से लखनऊ व बरेली
दिल्ली से देहरादून
मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़
हरिद्वार से आगरा
करनाल से हल्द्वानी
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार
बड़ौत से सोनीपत
करनाल से हरिद्वार
पानीपत से मुरादाबाद
व्यवस्था बनाई, सुधर नहीं रहे हालात
मौजूदा बसों के दो दो चक्कर तो बढ़ा दिए गए, लेकिन व्यवस्था पटरी पर लौट नहीं पा रही है। बस न मिलने के कारण यात्रियों को वापस जाना पड़ रहा है। यह हालात चुनाव का अंतिम चरण समाप्त होने के बाद ही सुधर पाएंगे। क्योंकि सभी बसें इसके बाद ही वापस लौटेंगी।
एक बस को मिलेंगे 24081 रुपये
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि जनपद से 98 बस चुनाव ड्यूटी में गई है। एक बस को खर्च के तौर पर 24081 रुपये मिलेंगे। बसों के वापस आने के बाद इसका चार्ट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर नगर में रोडवेज बसों का निरीक्षण करते रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबन्धक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें