फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन और ईओ ने सैनिटाइजेशन कर बढ़ाया कर्मचारियों का हौसला

विज्ञापन
चरथावल मार्किट में सैनिटाइज करते ईओ मनोज कुमार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर में गलियों को किया गया सैनिटाइज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने स्प्रे मशीन से पूरे नगर की गलियों को सैनिटाइज किया। चेयरपर्सन सतेंद्र त्यागी और ईओ मनोज कुमार ने खुद गलियों में सैनिटाइज कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी का दिन था। पंचायत चुनाव के कारण शनिवार से ब्लॉक परिसर और थाने में नगर पंचायत ने सैनिटाइज करने का जिम्मा संभाला। पूरे कस्बे के दुकानें बंद होने के कारण बाजारों में बड़ी स्प्रे मशीन से सैनिटाइज किया गया। चेयरमैन सतेंद्र ने कर्मचारियों को संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता बरतने के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाने का पाठ पढ़ाया। नगर पंचायत से थाना परिसर, ब्लॉक परिसर, राजीव मार्केट, बस स्टैंड मार्केट, कानूनगोयान, बाजार खुर्द, शिव चौक, बाजार कलां, मुर्दापट्टी आदि मोहल्ले की गलियों में कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ सैनिटाइज किया। सफाई नायक अमित कुमार, सफाई वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि, सुपरवाइजर सुनिल सूद, दिनेश कुमार, अजय कुमार, गौतम, रवि प्रकाश, मुकेश कुमार, विनय कुमार, जितेश, सुरेंद्र, सतीश और दिनेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें