फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने गांव चंदसीना में नारेबाजी करने वाले आरोपी पकड़े। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पाकिस्तान के नारे लगाने के सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। चंदसीना में बुधवार को गांव में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों का ट्रैक्टर और मोबाइल भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करते हुए शनिवार को ओसामा, फारुख, शादाब, कुरबान, इस्माइल, फरदीन और साहेबान को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव चंदसीना में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने ट्रैक्टर पर बैठकर गांव का चक्कर लगाते हुए लगातार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। शरारती तत्वों ने इसकी मोबाइल से वीडियो बनाकर ट्विटर पर भी अपलोड की थी, जिससे गांव में तनाव फैल गया था। शुक्रवार को पुलिस चुनाव संबंधी जानकारी के लिए चंदसीना पहुंची। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने एसआई ललित कुमार की तहरीर पर गांव निवासी शादाब व फिरोज को नामजद करते हुए 14-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर नारेबाजी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया, जिसे कागजात न होने पर सीज कर दिया गया। इसके साथ ही देश विरोधी कृत्य की वीडियो बनाने वाले मोबाइल को भी सीज किया गया है। कानूनी शिकंजे में फंसते ही आरोपी और उनके परिजन भी देश विरोधी कृत्य के लिए माफी मांगते रहे। इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने बताया कि नारेबाजी में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादाब के परिजन नहीं दिखा सके ट्रैक्टर के कागजात
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव चंदसीना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर मुख्य आरोपी शादाब का था, जो जांच में संदिग्ध पाया गया है। आरोपी के परिजन ट्रैक्टर के कागजात नहीं दिखा सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि नारेबाजी में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर शादाब के घर से बरामद किया गया। जब उसके परिजनों से ट्रैक्टर के कागजात मांगे गए तो कागजात नहीं मिले। इस पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर को एक रिश्तेदार के यहां से लाने की जानकारी दी, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रैक्टर को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यदि जांच में ट्रैक्टर चोरी का पाया जाता है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें