फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर बदलने के विवाद में दुकानदार और ग्राहक में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला पत्थर का कुआं क्षेत्र में बिजली की मोटर बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक युवती सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला पत्थर का कुआं क्षेत्र में मदन लाल की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सोमवार को शाम के समय मदन लाल दुकान में बैठे थे। इस दौरान मोहल्ला अंदरून कोटला निवासी शाहरुख दुकान में पहुंचे और दुकानदार मदन लाल से खरीदी बिजली की मोटर को बदलने को कहने लगे। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडे चलने लगे। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इसमें एक पक्ष का शाहरुख, आबाद और मुनतरीन और दूसरे पक्ष के मदन लाल, मोहित और वरुण घायल हो गए। कुछ लोगों ने फोन कर पुलिस को स्थिति से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से शाहरुख, मोहित सहित तीन लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया। दुकान स्वामी मदनलाल ने कहा शाहरुख उनके पास से वाशिंग मशीन की मोटर खरीदकर ले गए थे। इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। वह उसे जबरन बदलवाना चाह रहे थे। वहीं, शाहरुख ने कहा दो दिन पूर्व ही उसने मदन लाल की दुकान से मोटर खरीदी थी, लेकिन वह चली ही नहीं। जब वह दुकानदार के पास पहुंचा तो उसने मोटर को बदलने से इंकार कर दिया। इसे लेकर उनमें बीच गाली गलौज हुई। पुलिस ने कहा किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें