फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का केंद्र है चिरौली का शिव मंदिर

विज्ञापन
भौराकला क्षेत्र में स्थित अटाली चिरौली शिव मंदिर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आस्था का केंद्र है चिरौली का शिव मंदिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। चिरौली गांव का प्राचीन शिव मंदिर अटूट आस्था का केंद्र है। जनपद के अलावा दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु सिद्घपीठ प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मत्था टेकने आते हैं।
अटाली चिरौली में स्थित शिवालय सिद्घपीठ है। फाल्गुन और महाशिवरात्रि को यहां भोले के भक्तों का मेला सजता है। कई दिन पहले से प्रांगण में भजन-कीर्तन और शिव के भजनों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो जाता है। मंदिर कमेटी के सावटू निवासी मुकेश बंसल का कहना हैं सिद्ध पीठ मंदिर की स्थापना पुरातन काल में भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि द्वारा की गई थी । पूर्वज बताते थे कि मंदिर के स्थान पर भगवान भोलेनाथ प्रकट हुए थे।
विज्ञापन

कई साधु तपस्या से सिद्धि कर चुके प्राप्त
इस तपोभूमि पर अनेक साधु तपस्या कर सिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। सात साल पहले मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। पटना के कलाकार महेंद्र सिंह ने मंदिर प्रांगण में लगभग 20 फुट ऊंची भगवान शिव पार्वती, विष्णु भगवान, माता लक्ष्मी, बजरंग बली की आकर्षक एवं दिव्य मूर्तियों का निर्माणकर मंदिर में प्रतिष्ठित कराया। फौजी कृष्णपाल, पारुल कहती हैं कि यहां सच्चे मन से मांगी मुराद पूरी होती है।
जरूरतमंद 215 दंपतियों का करा चुकें शादी
मंदिर कमेटी के संयोजक व्यावसायी मुकेश बंसल क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर प्रांगण में जरूरत मंद वर-वधुओं का विवाह कराते हैं। उनका कहना है 215 दंपतियों की शादी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित होगा चिरौली
चरथावल विधानसभा क्षेत्र में पौराणिक शिव मंदिर की आस्था के चलते प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने गांव को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित कराने की मंजूरी शासन से कराई है। उनकी संस्तुति पर सीएम योगी ने इस मंदिर को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

भौराकला क्षेत्र में स्थित अटाली चिरौली शिव मंदिर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें