संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। एसडीएम बुढाना सतेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का निरीक्षण कर मिड डे मील के अलावा शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया । उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने शनिवार को कस्बे के मध्य में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता परखी । इसके अलावा एसडीएम ने विद्यालय के शिक्षण कक्षों व पेयजल व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शौचालयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से छात्राएं बालिकाओं के लिए बनाए गए शौचालय का ही प्रयोग करें।
एसडीएम ने प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि यदि विद्यालय में कोई जरूरत है तो प्रधानाध्यापक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के माध्यम से पत्राचार करे, उसका समाधान कराया जाएगा । निरीक्षण के दौरान लेखपाल प्रवीण कुमार के अलावा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।