फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक भर जाएंगे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्ति को लेकर संवेदनशील है। अधिकारी इस तरह की कार्य योजना बनाए कि 15 नवंबर तक जनपद में कहीं भी सड़क में गड्ढा न रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ ने जिले के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को शासन की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में वृहद स्तर पर गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाएं। साथ ही समस्त कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना बनाकर जनपद की समस्त सड़कों को गुणवत्ता के साथ गड्ढे मुक्त किये जाने का अभियान चलाते हुए 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढे से मुक्त किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें