फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

Wed, 06 Jun 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरकाजी। विवाहिता का उत्पीड़न करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान उनकी एसएसआई से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें  शांत किया। भोजाहेड़ी निवासी शहराना पुत्री अख्तर का निकाह 14 वर्ष पूर्व सरवट निवासी आस मौहम्मद पुत्र नूरहसन के साथ हुआ था। 15 मई को उसका पति उसके साथ मारपीट कर उसे तलाक देकर पुरकाजी हाइवे पर छोड़ गया था।
विज्ञापन


परिजनों  की शिकायत पर पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराकर तहरीर में नामजद विवाहिता के पति आस मौहम्मद, ससुर नूरहसन, सास आमना और ननद गुलशन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज  की थी।  परिजन कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं, मगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

मंगलवार को भाकियू नेता धीरज त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान विवाहिता के परिजनों की एसएसआई से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसएसआई ने ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमे के विवेचक सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद द्वारा दो बार आरोपियों के घर पर दबिश दी गयी है, मगर वह घर पर नहीं मिले। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान अय्यूब हसन, अख्तर अली, राजपाल सिंह आदि दर्जनों लोग थे। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने करीब आठ बजे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। मौके पर मिले एक पति आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिस से धक्का मुक्की तक हो गई। आरोपी पक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ है, इसके बावजूद पुलिस ने आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। थाने में पीड़ित पक्ष भी पहुंच गया और आरोपी को जेल में भेजने की बात कही। जिस पर पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें