जानसठ में कोतवाली में पैदल जाने वाले भूखे प्यासे लोगों को भोजन खिलाते पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
पुलिस ने भूखों को खाना खिलाया
जानसठ। लॉकडाउन को लेकर पुलिस रात दिन अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है। साथ ही पुलिस लोगों की मदद के लिए आगे आई है। पैदल अपने घर जा रहे भूखे लोगों को भोजन खिलाया। शुक्रवार को कोतवाली के सामने जैसे ही सात युवक पैदल आते दिखाई दिए तो पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ की। बताया कि वे हरियाणा के यमुनानगर से पैदल ही आ रहे हैं और आजमगढ़ जा रहे हैं। जिस पर सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने मानवता दिखाते हुए दो दिन के सफर में थके, हारे भूखे सातों युवकों को जानसठ कोतवाली में खाना खिलाया गया, उसके बाद सभी युवक भेज दिया गया है।
ओवर रेटिंग की शिकायत पर दुकानों पर छापा मारा
जानसठ। सब्जी मंडी एवं किराना की दुकान पर ओवर रेटिंग की शिकायत के मद्देनजर एसडीएम कुलदीप मीणा द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने कस्बे में किराना की दुकानों पर छापा मारा। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एके सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार टीम के साथ कस्बे में थोक एवं फुटकर विक्रेताओं एवं सब्जी विक्रेताओं के यहां जांच की। टीम के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि ओवर रेटिंग पर लोगों को सामान बेचने तथा मुनाफाखोरी करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा छापा मारने पर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।