फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने घरों में जुमे की नमाज अदा की

विज्ञापन
जानसठ में जुमे की नमाज के दौरान बंद मस्जिद। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ-मंसूरपुर-सिखेड़ा। कोरोना वायरस से बचने तथा लॉक डाउन का पालन करने को लेकर नमाजियों ने जुमे की नमाज अपने-अपने घरों में अदा की और कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने की दुआ मांगी।
विज्ञापन

जानसठ में बृहस्पतिवार को ही धर्म गुरुओं ने घोषणा की थी कि जुमे की नमाज अपने घरों में ही रहकर जुमे की नमाज अदा करें। शुक्रवार को मस्जिदों से एनाउंस भी किया गया था कि नमाजी अपने घरों में नमाज अदा करें। उधर, मंसूरपुर में भी नमाजियों ने जुमे की नमाज घरों में पढ़ी। सिखेड़ा के अलावा गांव निराना, भिक्की, बेहड़ा अस्सा, दाहखेड़ी, बिहारी में जुमे की नमाज अपने घरों में अदा की गई, साथ ही देशवासियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए दुआ भी की। धर्म गुरुओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वे अपने घरों में मौजूद रहे और अपने बच्चों को भी घरों से बाहर न निकलने दें। उधर, रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा, नंगला, रियावली, टोडा, कल्याणपुर, फुलत, चंदसीना, सठेडी आदि गांवों में सभी मस्जिद बंद रहीं। नमाजियों ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें