फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लाखों रुपये की नकदी और जेवरात की चाेरी से मुकरा वादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। दो दिन पूर्व कस्बे में किसान के यहां हुई चोरी की वारदात झूठी साबित हुई। वादी ने चोरी की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। मुकदमे में किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
26 जून को कस्बे के मुर्दापट्टी मोहल्ले में किसान जुबेर ने रसोई की खिड़की फाड़कर ड्रम में रखे दो लाख रुपये एवं सोने और चांदी के जेवरात चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर चल रही थी। मुकदमा कायम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, घटना में जाली तोड़ कर किचन में घुसना और ड्रम की चाबी ढूंढकर ताला खोलने की कहानी हजम नहीं हो रही थी। पुलिस षडयंत्र मान चल रही थी।
सीओ सदरी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि वादी ने चोरी के संबंध में झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की है। घटना में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। पुलिस को झूठी सूचना पर डॉग स्कवायड़ लगाने एवं टीम गठित कर अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ी। वादी के खिलाफ झूठी सूचना पर कार्रवाई होगी। ताकि इस तरह की निराधार घटनाओं पर अंकुश लग सके।
एक सपताह पहले भी युवक ने लेनदेन के विवाद में 98 हजार रुपये लूटने का ड्रामा किया किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें