फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने मजनूं वाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
देवबंद के मजनूवाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
पालिका ने मजनूं वाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नालियों को साफ करने में आ रही समस्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने अति व्यस्त मजनूं वाला रोड पर अभियान चलाकर नालियों पर किए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

नगर के मजनूं वाला रोड पर सड़क के दोनों ओर नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा। इसके चलते सड़क की नालियों की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी । इस संबंध में लोगों ने नगरपालिका में शिकायत की। शनिवार को सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने नालियों पर किए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। इससे अब सफाई कर्मियों को नालियों की सफाई करने में परेशानी नहीं होगी। सफाई निरीक्षक ने चेतावनी दी यदि भविष्य में पुन: अतिक्रमण किया तो नगर पालिका कानूनी कार्रवाई को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पूरे नगर में अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों को सरकारी संपत्ति पर कब्जे कर रखे हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। इसमें कहा कि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना वसूलकर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें