किसान सम्मान निधि योजना का सजीव प्रसारण दिखाया
देवबंद (सहारनपुर)। एसबीआई समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही ग्राहकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
रणखंडी स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कार्यक्रम में प्रबंधक श्रीकांत बिंदल ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने वालों को किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में पहुंचे गण्यमान्य लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ भी समझाए। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह, ठाठ सिंह, जगदीश सिंह और अमित धीमान भी ने भी विचार रखे। तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित एसबीआई शाखा में प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने 31 किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए। इसी के साथ ग्राहकों को दुर्घटना बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में मनमोहन सिंह, सुनील कुमार, विपिन आर्य, देवेंद्र चौधरी, अश्वनी, चंद्रभान, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा द्वारा मजनूवाला रोड स्थित होटल में बैंक ग्राहकों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक यतींद्र मोहन और मुख्य प्रबंधक अरविंद गुप्ता व स्मिथ आदि ने किसानों को केसीसी लोन संबंधी जानकारी दी। इस दौरान 85 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया।