फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ा श्मशान का चबूतरा

Tue, 26 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शरारती तत्वों ने दलित श्मशान घाट का चबूतरा तोड़ डाला और आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। सुबह घटना का पता चलने पर दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्राम प्रधान के पति ने चबूतरे का निर्माण कराकर मामला शांत कराया।

भूड़ क्षेत्र में दलित समाज लोगों का श्मशान घाट है। कुछ समय पूर्व दूसरे समाज के लोगों ने वहां की भूमि पर कब्जा
कर लिया।

जिस पर दलित समाज के लोगों ने तहसील में शव का अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली थी। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद तहसीलदार सतीश कुमार कुशवाह ने पुलिस बल को साथ लेकर श्मशान घाट से कब्जा हटवा दिया था।
विज्ञापन


रविवार रात को असामाजिक तत्वों ने श्मशान घाट का चबूतरा तोड़ दिया। वहां पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। घटना का पता चलते ही पुलिस मेें भी हड़कंप मच गया था।

ग्राम प्रधान के पति सुलेमान परदेसी और ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में चबूतरे का निर्माण कराया, तब दलित समाज के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें