फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी हुआ फरार

विज्ञापन
शाहपुर में मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा बदमाश। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शाहपुर। गांव काकड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मीरापुर चौकी पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही अमित मौर्य भी घायल हो गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम शोएब उर्फ आबिद पुत्र मौसम निवासी मांडी थाना तितावी बताया। उस पर विभिन्न थानों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश थाने के पंजीकृत गैंग डी 55 का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने चोरी की बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें