फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय कश्यप भी हुए कोरोना संक्रमित, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत

Tue, 27 Apr 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री विजय कश्यप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन


इसके बाद राज्य मंत्री विजय कश्यप अपने सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए। मंगलवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 

उधर, शहर विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट हैं। उनकी हालत में अभी सुधार है। कपिल देव के बेटे और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे पहले दिल्ली से लौटी बेटी की जांच पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका बेटा और स्टाफ के तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन


राज्य मंत्री कपिल देव ने बताया कि अब उन्हें काफी राहत है। वहीं मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। जो अब चार दिन पहले कोरोना को मात देकर मुजफ्फरनगर आवास पर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव, सांस लेने में थी दिक्कत

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें