फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के संरक्षण से ज्यादा फिलहाल स्वास्थ्य की चिंता जरूरी-प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अधिकारों के संरक्षण से ज्यादा फिलहाल स्वास्थ्य की चिंता जरूरी है। उन्होंने किसानों से आंदोलन कुछ समय के लिए स्थगित करने की अपील की है।
विज्ञापन

कहा कि आमतौर पर इस बात की चर्चा ज्यादा है कि यदि सरकार राजनीतिक रैलियां कर सकती है, तो किसान आंदोलन क्यों नहीं। कहना है कि एक गलती से दूसरी गलती सुधारी नहीं जा सकती है। ऐसे हालात में सरकार हो या अन्य जो भी जनसमूह इकट्ठा करता है तो उसको सही नहीं ठहराया जा सकता है। लोग अपने प्रियजनों को खो रहे हैं। इससे ज्यादा पीड़ादायक हमारे लिए कुछ हो नहीं सकता। सभी किसान भाइयों और संगठनों से अपील की है कि समय का तकाजा है कि खुद अपने और दूसरों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए तत्काल कुछ समय के लिए आंदोलन या सभी धरना प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा करने पर विचार करें। इस आपदा से बाहर निकलने के लिए जनहित में अपनी ऊर्जा और संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें