फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने पीड़ितों सांत्वना दी

विज्ञापन
गांव शिकारपुर में दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों को सांत्वना देते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ स - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हादसे में मृतकों के परिजनों को मंत्री ने सांत्वना दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने गांव शिकारपुर पहुंच कर दुर्घटना में मृतक दो लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
गांव शिकारपुर निवासी कोल्हू संचालक प्रवीण सैनी व काला कश्यप की चार दिन पूर्व कस्बे के गुड़ मंडी के गेट के सामने एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के साथ गांव शिकारपुर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी । केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शासन स्तर से अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलवाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से कहा कि कस्बे में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। इस दौरान भाजपा नेता विजय चौधरी, अनुज बालियान के अलावा पूर्व प्रधान सुनील सैनी, राजबीर सैनी, कृष्ण कश्यप, केशोराम सैनी, देवेंद्र कश्यप, रविंद्र कश्यप, शीशपाल, यशवीर सिंह, नेपाल सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें