कबड्डी के सेमीफाइनल में होगा दिलचस्प मुकाबला
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा में आयोजित 47वीं यूपी सीनियर महिला कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी व बागपत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी के सेमीफाइनल में दिलचस्प मुकाबला होगा। टीमें फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए टीमें पूरे जोशखरोश के साथ खेलेंगी।
गांव काकड़ा में यश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 47वीं यूपी सीनियर महिला कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में प्रदेश की 26 टीमों ने हिस्सा लिया विभिन्न टीमों ने अपने अपने पूल में मैच जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह व एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल मैच में आजमगढ़ ने 28 अंक प्राप्त कर कुशीनगर को 17 अंकों से, मिर्जापुर की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर पीलीभीत को 10 अंकों से, शामली की टीम ने 37 अंक प्राप्त कर गाजीपुर को आठ अंकों से, यूपी पुलिस की टीम ने 41 अंक प्राप्त कर रायबरेली को 18 अंकों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि पूल ए,बी,सी, डी की विजेता टीम मुजफ्फरनगर, बागपत , मेरठ, वाराणसी को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया। क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में मेरठ ने 55 अंक प्राप्ति कर आजमगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में छह अंकों से, दूसरे मैच में वाराणसी ने 36 अंक प्राप्त कर शामली को 22 अंकों से, तीसरे मैच में मुजफ्फरनगर ने 32 अंक प्राप्त कर मिर्जापुर की टीम को रौंदते हुए 23 अंकों से व चौथे मैच में बागपत की टीम ने 39 अंक प्राप्त कर यूपी पुलिस की टीम को छह अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को सेमीफाइनल और इसके बाद फाइनल मैच आयोजित किए जाएंगे । प्रतियोगिता को सफल बनाने में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान, नरेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, शेर सिंह, कविंद्, इशिका, अक्षिता, उषा,.अविका, लक्ष्य,.उदय आदि योगदान दे रहे हैं।