फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया कुरीतियों के खात्मे का संदेश

विज्ञापन
चरथावल में विश्व शांति दिवस पर रैली निकालते चंद्रशेखर कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रैली निकालकर दिया कुरीतियों के खात्मे का संदेश
विज्ञापन

चरथावल। विश्व शांति दिवस पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए जाति और मजहब से दूर रहना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में मुख्य अतिथि एचएसओ एमपी सिंह और मेरठ सेवा समाज के जिला समन्वयक कुलदीप त्यागी ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली कॉलेज से शुरू होकर नगला राई, चरथावल कस्बा, राजीव मार्केट, बस स्टैंड होकर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। इससे पूर्व कॉलेज में गोष्ठी पर मुख्य अतिथि ने विश्व शांति दिवस मनाने के महत्व को बताया। जाति, मजहब और धर्म के नाम कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्या सत्या वर्मा, प्रवक्ता, अतुल वर्मा, अमित गौतम, अनुज गौड़, सचिन, विनीत कुमार, सुनील कुमार, आंचल चौधरी, रीतू पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें