मुजफ्फरनगर। विश्व साइकिल दिवस पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने आम जनता को साइकिल चलाने का संदेश दिया। निरोगी जीवन के लिए साइकिल चलाने पर बल दिया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज में 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल सुगंध शर्मा एवं कर्नल बकुल गोसाई के नेतृत्व विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट नितिन कुमार ने साइकिल चलाने के लाभ एवं वर्तमान समय में साइकिल चलाने के आर्थिक एवं शारीरिक लाभ के महत्व के बारे मे कैडेटों को विस्तार से बताया। साइकिल के दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
साइकिल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को यश स्पोर्ट्स एकेडमी काकड़ा में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार ने कहा कि साइकिल प्रदूषण मुक्त वाहन है। साइकिल पर्यावरण के अनुकूल व सुरक्षित है, यह हमारे शरीर के वजन को कम करने व शरीर में लचीलापन करने व जोड़ों के दर्द के लिए बहुत लाभकारी है। रैली में पारुल, अविका, रीनू ,नव्या वर्षा, वीरसेन, ओम सिंह सोनू, विशाल, देवांशु, उदय, सौरभ, राहुल अभिषेक, निखिल, सुमित, सनी, अजय, रतन, राजा आदि रहे। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा मौजूद रही।
विश्व बाइसिकल दिवस के अवसर पर चौधरी छोटू राम कॉलेज में सभी शिक्षक और कर्मचारी साईकिल से कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि वर्तमान में साइकिल का कई मायनों में अलग-अलग महत्व है। छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया जिनमें अंजलि, मुस्कान, शुभा, अंशिका, श्रेया, राहुल, वंश आदि का सहयोग रहा
साइकिल दिवस के अवसर पर शारदेन स्कूल के बच्चे गर्मी के बावजूद साइकिल पर ही आए। स्कूल डायरेक्टर विशव रतन ने बच्चों को कूल क्लब में साइकिल को उपयोग में लाने को प्रेरित किया ताकि शरीर फ़िट रह सके, बिमारियों से भी बचा जा सके और वातावरण को इकोफ्रेंडली बनाया जा सके।