फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 41 डिग्री के पार, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
भीषण गर्मी व धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले में 15 दिन बाद पारा एक बार फिर 41 डिग्री को क्रास कर गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। अप्रैल माह के आखिरी दिनों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया था और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। 30 अप्रैल के बाद से मौसम खराब होने आंधी-तुफान आने के बाद पारा नीचे आ गया था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही चल रहा था। गर्मी में भी लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा था। रविवार को एक बार फिर गर्मी अपने उफान पर पहुंच गई है। भीषण गर्मी के चलते परा 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में एक से चार बजे तक भयंकर गर्मी हुई। गर्मी का असर यह था कि इस बीच शहर की सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। लोग मजबूरी में ही अपने घरों से बाहर निकले।
न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में लोगों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का बस अड्डो और रेलवे स्टेशन पर भी असर दिखाई दिया। लोग यात्रा भी सुबह या शाम में कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में शीतल पेय की मांग बढ़ी
गर्मी के बढ़ते ही बाजार में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। दिन में जहां गन्ने के जूस, मैंगो शेक, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री हो रही है। शाम में समय बाजार में ठंडे दूध की बोतल, आइसक्रीम आदि अधिक बिक रहे हैं। शाम के समय आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें