फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के गल्ले से नकदी उड़ाने वाला दबोचा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के गल्ले से नकदी उड़ाने वाला दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन

चरथावल। बिरालसी बस स्टैंड पर किराना के थोक की दुकान में व्यापारी को चकमा देकर 20 हजार रुपये गल्ले से चुराकर दूसरे साथी को दे दिए। भनक लगने पर व्यापारी ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। मौके से एक आरोपी फरार हो गया।
बिरालसी बस स्टैंड पर बलवाखेड़ी निवासी पूर्व सैनिक मदन पाल सिंह की किराना की थोक दुकान है। बुधवार करीब ढाई बजे एक बाइक पर दो युवक उनकी दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा। जबकि दूसरे साथी ने दुकानदार द्वारा आलमारी से सिगरेट उठाने के लिए मुड़ा, तो गल्ले में रखी नकदी दोनों जेब में भर ली। बाइक से उतरकर दूसरे युवक ने अपने साथी को धमकाकर चुराई गई नकदी नकदी कब्जे में लेकर फरार हो गया। इसी बीच भनक लगने पर व्यापारी मदनपाल ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पूछताछ में उसने चरथावल कस्बे का मोहल्ला तीरग्रान का बताया। व्यापारियों ने ग्रामीणों के साथ आरोपी पुलिस चौकी पर सौंप दिया और तहरीर दी। चौकी प्रभारी आनंद पोसवाल ने बताया उसके साथी को भी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चल रही है। दोनों कस्बे के रहने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले सराफ की दुकान पर हुई थी वारदात
चरथावल। तीन दिन पूर्व रविवार को दोपहर में दो बजे इसी गांव में सराफ मंगलसैन के बेटे गोविंद से तमंचे के बल पर लूटपाट का प्रयास हुआ था। पुलिस ने मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बुधवार को किराना कारोबारी के यहां हुई वारदात को लोग इसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें