फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा के ग्रामीणों का धरना आश्वासन पर समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। टांडा से कादरगढ़ के बीच रास्ते के निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। शामली और मुजफ्फरनगर से राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर विवादित जमीन की पैमाइश की। बुधवार शाम को अपर न्यायिक तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ज्ञानामाजरा मंदिर में भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बेमियादी धरना दे रखा है। पूर्व प्रधान महक सिंह, भाकिसं ग्राम अध्यक्ष अंकित, अंकुर, प्रधान ज्ञानामाजरा डॉ. कंवरपाल आदि का कहना है करीब 50 वर्षों से टांड़ा-कादरगढ़ प्रमुख मार्ग का निर्माण कब्जे के कारण नहीं हो पा रहा है। दरअसल, कुछ ग्रामीणों ने इस रास्ते के 500 मीटर टुकडे़ पर खेतों में मिलाकर कब्जा कर रखा है। समस्या के समाधान के लिए भाकिसं के नेतृत्व में ज्ञानामाजरा मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बुधवार को राजस्व विभाग से दोनों जनपदों के कानूनगो और लेखपाल धरनारत लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर वापस लौट गए। देर शाम अपर न्यायिक तहसीलदार भगत सिंह धरने पर पहुंचे और फोन पर एसडीएम शामली से वार्ता कर धरना समाप्त करा दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आठ दिन में भूमि से कब्जा हटवा दिया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सोम, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बबली शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष जमील अहमद, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजब सिंह, थानाभवन अध्यक्ष जल सिंह राणा, रवी पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें