फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभी चल रहा प्रेमी का उपचार, पुलिस को नहीं दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



भोपा। क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवती की मौत हो गई थी, वहीं प्रेमी का अभी भी उपचार चल रहा है। पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन



क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले एक युगल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिवस सोमवार को युवती घर पर अकेली थी। परिजन खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसमें युवती मौत हो गई थी। युवती की शादी एक माह पूर्व ही गैर जनपद में हुई थी। उधर, यह पता चलने पर युवती के प्रेमी ने भी अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवक को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। प्रेमी युगल अलग-अलग गांव व अलग-अलग जाति से संबंधित है। मृतक युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। इसके बाद भी पुलिस जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें