मुजफ्फरनगर। सोमवार को जिले में कोरोना के तीन नए केस सामने आए है। तीनों की लोग बीमार है, जो प्राईवेट लैब में जांच के दौरान पॉजिटिव मिले है। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 141 हो गए है। जबकि छह मरीज ठीक होने पर कोविड अस्पताल से घर भेजे गए है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को 346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीज और ठीक हुए है। सीएमओ ने बताया कि प्राईवेट लैब में जांच के दौरान सोमवार को तीन लोग पॉजिटिव मिले है। तीनों की बीमार है, जो अस्पतालों में ऑपरेशन कराने गए थे। इनमें एक दीपचंद कालोनी द्वारिकापुरी, एक गांधी कालोनी और एक जानसठ का निवासी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 141 हो गए है। अभी तक 438 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुुके है। इनमें से 284 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लोट चुके है।
अस्पताल में सैंपल देने वालों की भीड़ रही
मुजफ्फरनगर। दो दिन के अवकाश के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना के सैंपल देने वालों की काफी भीड़ रही। सुबह से दोपहर तक सैंपल देने वालों की लाइन लगी रही। अधिकांश लोगों को खांसी जुकाम, बुखार था। जो घरों से ही अस्पताल में कोरोना का सैंपल देने आए थे। सीएमओ ने बताया कि कुछ दिनों से अस्पताल में आकर सैंपल देने वालों की संख्या बढ़ी है।