फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शर्तों के उल्लंघन पर कूड़ा कलेक्शन कंपनी की किस्त पर कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर-घर से कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनी का पैसा काट रही पालिका
विज्ञापन

- प्रतिमाह तय है 92 लाख का भुगतान, दो माह में मिला 80 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने और निस्तारण के मामले में शर्तों का उल्लंघन करने पर कंपनी को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दो महीने के दौरान नगर पालिका ने प्रतिमाह भुगतान से एक करोड़ चार लाख की धनराशि की कटौती की है।

नगर पालिका ने घर-घर से कूड़ा एकत्र करने और डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध किया था। इसके लिए शहर के 55 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान के साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण कंपनी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पालिका की ओर से इसके लिए कंपनी को 92 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान तय किया गया, जबकि कंपनी को हर घर और प्रतिष्ठान से यूजर चार्ज वसूल करते हुए पालिका में जमा कराया जाना इसी अनुबंध की शर्तों में शामिल रहा।
नगर पालिका ने कंपनी के साथ जो अनुबंध किया है, उसकी शर्तों का पालन न होने की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही है। शर्तों के उल्लंघन पर सितंबर और अक्तूबर महीने के दौरान नगर पालिका ने कंपनी को प्रतिमाह किए जाने वाले 92 लाख के भुगतान में कटौती की।
नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सितंबर माह में 92 लाख रुपये में से कटौती कर 48 लाख और अक्तूबर माह में 92 लाख में से कटौति कर 32 लाख रुपये का भुगतान कंपनी को किया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी का एक करोड़ चार लाख रुपये रोका गया है।
विज्ञापन

एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि बिना कोई कारण बताए ही पालिका ने तय भुगतान से पैसा काट लिया गया है। वह केवल अक्तूबर माह से काटा गया 60 लाख रुपये पालिका से मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें