फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पशु चोर मुठभेड़ में घायल, भैंस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक पशु चोर को घेर लिया। मुठभेड़ में पशु चोर मेरठ का लावड़ निवासी इसरार उर्फ छंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने एक भैंस, मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

18 नवंबर को गांव बहेड़ी व बिजोपुरा से भैंस चोरी की गई थी। 28 नवंबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि तेजलहेड़ा बसेड़ा मार्ग पर रजबहे की पटरी पर एक भैंस बंधी हुई है। एक युवक उसके पास बैठा हुआ है, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी शातिर पशु चोर है, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें