फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ग्रामीण की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल ग्रामीण की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, ककरौली। शनिवार को गांव में रास्ते में लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। मारपीट में दो महिला सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों में से एक बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव निजामपुर में रविवार शाम को लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों ही पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में घायलों में 85 वर्षीय बुजुर्ग सुमेर सिंह पुत्र रामदिया की उपचार के दौरान मुजफ्फरनगर के अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें