फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर गया घर, मंदिर में रह रहा परिवार

विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गिर गया घर, मंदिर में रह रहा परिवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण का लाभ पाने के लिए सैकड़ों लाभार्थी चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें पात्रता के बावजूद लाभ नहीं मिल रहा है। प्रशासन को उनकी समस्या गंभीरता से सुननी चाहिए। बेलड़ा गांव निवासी अमित कुमार का कहना है कि उनका मकान बरसात में गिर गया था। योजना के लिए आवेदन किया, सर्वे के लिए भी युवक पहुंचे थे, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला। परिवार को धार्मिक स्थल में रहकर ही जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। अधिकारियों से वह कई बार समस्या के समाधान की मांग कर चुका है।
केस-एक
शहर के आर्यपुरी निवासी धर्मेंद्र कौशिक का कहना है कि परिवार किराए के मकान में रह रहा है। उनका खाली प्लाट है, जिस पर योजना में लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। सर्वे तो हुआ, लेकिन इसके बाद अभी तक सूची में नाम नहीं आया है।
विज्ञापन

केस-दो
मिमलाना रोड निवासी हनीफ का कहना है कि योजना का लाभ लेने के लिए सर्वे कराया था। वादा किया गया था कि जल्द ही मकान की सूची में नाम आ जाएगा, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला है। जिस कारण परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिबार कर दी गई कंपनी, बढ़ी परेशानी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे के लिए अधिकृत की गई स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट डिबार किए जाने के बाद किस्तों का इंतजार कर रहे लाभार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है। जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के प्रभारी परियोजना निदेशक संजीव सैनी का कहना है कि शासन से अभी तक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं, इस वजह से जिले में सर्वे रुका हुआ है।
18 145 आवास हो चुके स्वीकृत
किस्त लाभार्थी
प्रथम 16902
द्वितीय 15110
तृतीय 11776
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें