फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीआरएम टीम ने निरीक्षण कर जांची स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी लेती सीआरएम टीम की सदस्य। स्रोत-स्व
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम ने मंगलवार को पुरकाजी और मोरना ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए सीआरएम की टीम जनपद के भ्रमण पर है। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि टीम के द्वारा पुरकाजी ब्लॉक में पीएचसी बरला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर छपार एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कासमपुर का भ्रमण किया गया। प्रत्येक केंद्र पर टीम ने पंजीकरण व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली, टीकाकरण सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, तथा स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की।
छपार में टीम द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनता के साथ बैठक की गई। इसमें पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण जागरूकता तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। टीम में डॉ सिम्मी तिवारी, मौतुषी देवनाथ, डॉ. विनीत कुमार पाठक, नीरज गौतम, निशांत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें