फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शकरपुर गांव के श्मशानघाट से हटवाई गई कब्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शकरपुर के श्मशान घाट में कब्र मिलने से हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कब्र हटवाकर मामला शांत किया। पुलिस ने बताया कि गांव के ही एक गन्ने के कोल्हू पर बंगाली लोग मजदूरी करते हैं। कई वर्ष पूर्व उनके परिवार गन्ने के कोल्हू में मजदूरी करने आए थे। उस दौरान उनके किसी बुजुर्ग की मौत हो जाने पर उन्होंने उनके शव को श्मशान घाट में कब्र बनाकर दफना दिया था। इस वर्ष उन्होंने दिवाली पर्व पर कब्र पर जाकर पूजा की थी। मंगलवार को हिंदू समाज के कुछ लोगों ने वहां पर मिट्टी का ढेर लगा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर कब्र को खुदवाकर देखा गया और वहां पर कुछ नहीं मिलने पर मिट्टी को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें