फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर जाऊंगी पर घर नहीं जाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मर जाऊंगी पर घर नहीं जाऊंगी
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल की एक युवती ने थाने में पहुंचकर उस समय हंगामा खड़ा कर दिया। जब उसके मां-बाप ने उसे उसके मामा के घर जाने से रोक लिया। दिन भर परिवार वाले व युवती के मामा युवती को अपने साथ ले जाने को लेकर भिड़ते रहे। रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने युवती को उसके मौसी के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कवाल के एक परिवार की युवती बचपन से ही अपने मामा के यहां रहती थी और वहीं पर पढ़ाई लिखाई भी की। बताया गया है कि पिछले कुछ वर्ष पूर्व माता पिता युवती को अपने साथ अपने घर ले आए थे। मां बाप ने युवती के आगे की पढ़ाई लिखाई भी कराई है। अब युवती के मामा उसे अपने साथ अपने घर ले जाना चाह रहे थे। युवती की भी इच्छा उन्हीं के साथ जाने की थी। जब उसके मामा उसको लेने आए तो परिजनों ने भेजने से इंकार कर दिया। इसको लेकर युवती ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामला थाने पहुंच गया और युवती अपने मामा के साथ जाने के लिए अड़ गई। जिसको लेकर दिन भर थाने में हंगामा चलता रहा। शनिवार देर रात तक जब कोई मामले का हल नहीं निकला, तो पुलिस ने उच्चाधिकारियों से मामले को अवगत कराया। रविवार होने के कारण युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया। बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की बात कहते हुए दोनों पक्षों को शांत किया। युवती को सोमवार तक उसकी मौसी की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि सोमवार को युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें