फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने रुकवाई क्रय केंद्र पर धान की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित क्रय केंद्र पर बिना टोकन के अवैध रूप से धान लेने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान ने तौल रुकवा दी। शुक्रवार सुबह फिर से क्रय केंद्र पर तौल नियमानुसार शुरू की गई।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर के पूर्व प्रधान नरेश कुमार बृहस्पतिवार शाम के समय गांव स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर धान डालने गए थे। आरोप है कि उस समय क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने बारदाना खत्म होने की बात कहते हुए धान की तौल करने से मना कर पूर्व प्रधान को शुक्रवार सुबह आने के लिए कहा। इस पर पूर्व प्रधान बिना तौल कराए लौट गए, लेकिन रात नौ बजे क्रय केंद्र पर बिना टोकन के ही धान की ट्रॉली की तौल कराई गई। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान रात में ही क्रय केंद्र पहुंचे और बिना टोकन के तौल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तौल रुकवा दी।
शुक्रवार सुबह क्रय केंद्र प्रभारी रितेश कुमार को मौके पर बुलाकर फिर से तौल शुरू कराई गई। क्रय केंद्र प्रभारी का कहना है कि बारदाना खत्म होने पर बृहस्पतिवार शाम तौल बंद की गई थी, जिसे शुक्रवार सुबह फिर से शुरू कराया गया है। बिना टोकन अवैध तौल कराने की बात से उन्होंने स्पष्ट इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें