फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में पानी भरा

विज्ञापन
मोरना में बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में भरा पानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। मोरना क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश से सरसों, मिर्च, फराशबीन, गेहूं और मशरूम की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। खेतों में बारिश का पानी भरने से गन्ने की छिलाई नहीं बंद हो गई है, जिससे मोरना मिल में गन्ना पेराई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते ना तो खेतों से गन्ने की कटाई और ना ही बुवाई हा पा रही है। खेतों में सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन बारिश के कारण जमीन दलदली होने से कटाई नहीं हो पा रही है। शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। गांव करहेड़ा, तिस्सा अलीपुर, भोकरहेड़ी, अथाई, मोरना आदि में किसानों द्वारा मिर्च की पौधे का रोपण खेतों में किया हुआ है, लेकिन खेतों में जमा बारिश के पानी से मिर्च के पौधों में गलन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें